KGF 2: बॉक्स ऑफिस पर रॉकी भाई की सुनामी, दो दिन में कमा डाले 100 करोड़
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है और रिलीज होने के पहले दिन से ही बॉलीवुड और साउथ मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। KGF 2 ने महज दो दिन में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह हिंदी कलेक्शन हैं जो अब तक की फिल्मों से ज्यादा है।
Mobile Charger के तार से चाची ने जस को उतार दिया मौत के घाट!
KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी ला दी है जिसमें बड़ी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए है। यश की फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ तो दूसरे दिन यानी 46 करोड़ कमाए है। इसी के साथ फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। फिल्म की कमाई इसी तरह चलती रही तो 4 दिन में 200 करोड़ की कमाई कर लेगी जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा।
KGF-2 ने बाहुबली 2 और दंगल जैसी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और इसी वजह से इसकी कमाई करोड़ों में पहुंच गयी है। अगर बात KGF-2 के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की कमाई तो लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। केजीएफ 2 में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन का दमदार अभिनय देखने को मिला है। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने साफ कह दिया है कि फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है इसका तीसरा भाग भी आएगा।

रिलीज के पहले ही दिन ट्विटर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' हैशटैग ट्रैंड करने लगा है। KGF 2 के साथ फिल्म बीस्ट का जादू नहीं चल पाया है। KGF 2 की 2.5 मिलियन टिकट एडवांस में ही बिके है। KGF 2 अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। यश की फिल्म एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।



