मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

KGF-3 में दिखेगा 'रॉकी भाई' का नया अवतार, धमाकेदार सीन्स से उड़ेंगे होश

प्रकाशित: Apr 27, 2022 17:33रिपोर्ट: Navtej TV

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF-2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का तीसरा भाग अभी से चर्चा में आ रहा है क्योंकि दूसरे भाग में रॉकी भाई ने बड़ी आसानी से हार मान ली वह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। लेकिन अब यश ने पहली बार KGF-3 से जुड़े कई बड़े खुलासे किए है। उन्होंने बताया है कि तीसरे पार्ट में और धमाकेदार सीन्स होंगे।

हैवानियत: लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप, हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव!

फिल्म के तीसरे पार्ट की खबर आने के बाद अब फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे है। KGF-3 में क्या होगा? क्योंकि दूसरे भाग में रॉकी के खिलाफ जो डेथ वारंट निकाला है, क्या सच होगा? या दुनिया पर राज करने का मां का सपना पूरा करेगा। यश ने बताया कि रॉकी की जिंदगी में बहुत कुछ है, जो तीसरे पार्ट में देखेन को मिलेगा।

हमने KGF-3 के लिए काफी सारे सीन्स सोचे है जो हम 'चैप्टर 2' में नहीं कर सकते थे। लेकिन जल्द ही 'चैप्टर-3' में यह देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का बजट भी ज्यादा नहीं था लेकिन फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि फिल्म ने महज 2 सप्ताह में 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।


प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज और रवीना टंडन का दमदार अभिनय देखने को मिला है। फिल्म ने 12 दिन में 930 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड बिजनेस किया है। इस फिल्म ने आमिर खान की 'PK' को पीछे छोड़कर छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।