मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

पूरी दुनिया में बजा रॉकी भाई का डंका,दंगल और पीके हुई फेल,जानें कमाई का रिकॉर्ड

प्रकाशित: May 05, 2022 17:55रिपोर्ट: Navtej TV

यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ रिलीज से पहले और रिलीज के बाद से जबरदस्त कमाई करके धमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार इतनी तेजी से बढ़ रही है कि बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड आसानी से तोड़ रही है और कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 20 दिन बाद भी लोगों पर इस फिल्म का क्रेज चढ़ा हुआ है और इसी वजह से इसकी कमाई का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

B.L. बना जेसीबी फिर बन गया बाबा का हथियार, जानें इसका इतिहास!

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म की कुल नेट कमाई 750 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है और हिंदी में इसकी कमाई 390 करोड़ के पार चली गई है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्म कमाई के मामले ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से अभी दूर है। दुनिया भर में फिल्म की कमाई 1110 करोड़ के पार चली गई है। इसमें यश के साथ ही रवीना टंडन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं।


फिल्म के तीसरे पार्ट की खबर आने के बाद अब फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे है। KGF-3 में क्या होगा? क्योंकि दूसरे भाग में रॉकी के खिलाफ जो डेथ वारंट निकाला है, क्या सच होगा? या दुनिया पर राज करने का मां का सपना पूरा करेगा। यश ने बताया कि रॉकी की जिंदगी में बहुत कुछ है, जो तीसरे पार्ट में देखेन को मिलेगा।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
फिल्म कुल कमाई
बाहुबली 2 510
केजीएफ चैप्टर 2 390
दंगल 387
संजू 342
पीके 340