मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

रॉकी भाई ने रिलीज के पहले ही दिन तोड़ दिया बाहुबली और RRR का ये रिकॉर्ड

प्रकाशित: Apr 15, 2022 19:47रिपोर्ट: Navtej TV

‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही ‘बाहुबली 2’ और RRR के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके बाद रिलीज के पहले दिन की कमाई ने तो नया इतिहास रचा दिया है। केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतनी जबरदस्त कमाई की है कि एक नया इतिहास लिख गया है।

महाराष्ट्र में छिपकली के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार!

पहले दिन फिल्म ने लगाभग 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म ने ‘दक्षिण को छोड़कर’ 60 करोड़ का कलेक्शन पहले किया है। हिंदी वर्जन में इसकी कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ रुपए बताया गया था लेकिन ये भविष्यवाणी गलत साबित हुई और फिर 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बैठी।

केजीएफ 2 को 10,000 स्क्रीन्स पर उतारा गया है जिसमें इसके 50,000 से अधिक शो पहले दिन दिखाए गए हैं। फिल्म को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देश भर में रिलीज किया गया है। इस फिल्म की पहले दिन की पूरी कमाई 150 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।


फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, मालविका अविनाश, प्रकाश राज और जॉन कोकेन दमदार भूमिकाओं में नजर आए है। इस फिल्म की कमाई का ग्राफ आने वाले दिनों बहुत ज्यादा बढ़ेगा और इसी वजह से यह फिल्म कमाई के मामले में नया इतिहास रचने की तैयारी मे है।