रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रॉकी भाई ने लगाई आग, 'KGF 3' से मचेगा हाहाकार
KGF 2 के रिलीज होते ही फैंस पर जबरदस्त क्रेज छा गया है और इसी क्रेज के चलते फिल्म ने कई नये रिकॉर्ड्स भी बना डाले हैं। KGF 2 का सभी फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस जिस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है।
रिलीज के पहले ही दिन ट्विटर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' हैशटैग ट्रैंड करने लगा है। KGF 2 के साथ फिल्म बीस्ट का जादू नहीं चल पाया है। KGF 2 की 2.5 मिलियन टिकट एडवांस में ही बिके है। KGF 2 अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। यश की फिल्म एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
इस फिल्म में संजय दत्त ने मुख्य विलेन अधीरा का रोल निभाया है। ‘केजीएफ 2’ कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हुई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर 'केजीएफ चैप्टर 3' बनने का दावा कर रहे है। फिल्म के शुरू होती साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि दी गयी।

फिल्म को देखने के बाद फैंस ने कहा रॉकी हिंद महासागर में तैर रहा था, हमें संकेत दिया गया था कि अमेरिकी नौसेना वहां आ रही है। इसी वजह से केजीएफ 3 में विदेशी देशों की कहानी जोड़कर बनेगी।फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज और रवीना टंडन का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।





