मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

रिलीज से पहले ही KGF 2 ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, 14 अप्रैल को दिखेगा रॉकी का दम

प्रकाशित: Mar 29, 2022 11:57रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड में इन दिनों साउथ फिल्मों को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला रहा है और फिल्म आरआरआर की धमाकेदार कमाई के साथ उसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लेकिन इस फिल्म को जल्द ही टक्कर मिलेगी और 14 अप्रैल को केजीएफ 2 रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है और फिल्म का दूसर भाग बहुत ही रहस्य से भरा है।

Online Game की लत, Hacker आया, Hacker आया चिल्लाते हुए हाईवे पर दौड़ने लगा शख्स

केजीएफ मूवी का पहला पार्ट ही बहुत शानदार रहा था और शाहरुख खान की जीरो मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी थी। उसके बाद से ही लोगों पर केजीएफ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही नया इतिहास बना दिया है और 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड व्यूज ने सबको हैरान कर दिया है।

केजीएफ चैप्टर 2 के ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर 105 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है और ऐसा पहली बार हुआ है किसी भी इंडियन ट्रेलर को इतने व्यूज मिले हो। फिल्म में संजय दत्त के कैरेक्टर अधीरा और इसके अलावा रवीना टंडन के रोल ने भी फिल्म में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यह ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके व्यूज तेजी से बढ़ंगे।

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में जबरदस्त धमाल मचा रही है और अभी से कयास लगाये जा रहे है कि RRR को केजीएफ 2 टक्कर दे सकती है। फिल्म में यश, संजय दत्त प्रकाश राज और रवीना टंडन का भी अहम रोल हैं और फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 14 अप्रैल, 2022 को फिल्म रिलीज होने जा रही है।