इस गेंदबाज के तूफान को झेल नहीं सकी KKR, त्रिपाठी की तूफानी पारी से मिली जीत
आईपीएल 2022 का 25वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बहुत ही शानदार रहा है। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई लेकिन इस दौरान हैदराबाद के सबसे खतरनाक गेंदबाज उमरान मलिक ने रसेल के तूफान को रोक दिया।
UP से शुरू हुआ बाबा का Buldozer अब पहुंचा इन BJP शासित राज्यों ने..मचा रहा है भारी तबाही
एक समय में ऐसा लगा की कोलकाता 200 से ज्यादा रन बना लेगी लेकिन उमरान मलिक ने रसेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज को शांत रखने में कामयाब हुए। एक ओवर में तो रसेल उमरान की 4 गेंद को छू भी नहीं पाए और इसी वजह से रसेल ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए।कोलकाता की शुरुआत बहुत ही खराब रही अैर एरॉन फिंच 7 रन बनाकर आउट हुए तो वेंकटेश अय्यर 6 और नरेन 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद कप्तान श्रेयस भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 28 रन पर आउट हुए और इसके बाद नितीश राणा ने 54 रन की पारी खेली तो रसेल ने 25 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही है।

लेकिन राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम के तूफानी अर्धशतक की बदौलत हैदराबाद ने सात विकेट से मैच जीता। दोनों की शानदार पारी के कारण हैदराबाद ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से इस लक्ष्य को हासिल किया है। कोलकाता की 6 मैच में 3 हार थी तो हैदराबाद की 5 मैच में तीसरी जीत हासिल की है।





