मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

कोलकाता से भिड़ेगी रॉयल्स, बटलर और साउदी का दिखेगा जलवा

प्रकाशित: May 02, 2022 19:50रिपोर्ट: Navtej TV

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लगातार हार का सामना कर रही कोलकाता इस मुकाबले को जीतकर आगे का सफर आसान करना चाहेगी। राजस्थान को भी आखिरी मुकाबले में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और आज के मैच में जीत हासिल करके वह भी अपने अंक बढ़ाना चाहेगी।

राजस्थान का श्रापित गाँव , क्यूँ हुआँ रातों रात वीरान

इस मैच में सबकी निगाहे रॉयल्स के जोस बटलर, कप्तान संजू सैमसन और तेज गेंदबाज साउदी पर होगी। बटलर ने 9 मुकाबलों में 566 रन बना चुके है और उनका बल्ला विपक्षी टीमों पर आग उलग रहा है। इस सीजन में बटलर आईपीएल के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रहे हैं।

वहीं बात करें गेंदबाजी की तो युजवेंद्र चहल और टिम साउदी की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों को घूटने टेकने पर मजबूर कर रही है। चहल 9 मुकाबलों में 19 विकेट चटका चुके है। उमेश यादव ने 9 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। साउदी ने
चार मुकाबलों में 8 विकेट अपने नाम किए है।


राजस्थान को 9 मैच में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 6 मैच में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में 3 तीसरे स्थान पर है। अगर आज का मैच वह जीत जाती है तो उसको आगे का सफर और आसान हो जाएगा। आज के मैच में रॉयल्स को जीत के लिए कोलकाता के रसेल पावर से टक्कर लेनी होगा और गेंदबाजी में सुनिल नरेन का सामना करना होगा।