नुपूर विवाद में हुई कंगना और विवेक अग्निहोत्री की एंट्री, जानें पूरी खबर
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से दुनिया भर में बवाल मच गया है। इस बात को लेकर मुस्लिम देश भारत को धमकी दे रहे हैं तो कई बम धमाकों से उड़ाने की बात कह रहा है। इस मामले में नुपूर ने अपनी गलती स्वीकार की है लेकिन इसके बाद भी मामल शांत होता नहीं दिख रहा है। इस मामले में बीजेपी ने भी पल्ला झाड़ लिया है लेकिन अब नुपूर को कंगना और विवके अग्रिहोत्री का साथ मिला है।
PUBG के लिए बेटे ने मां को मारी गोली, फिर दोस्तों संग की अंडा करी पार्टी!
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने नुपूर का साथ देते हुए कहा है कि ये कोई अफगानिस्तान नहीं है जो कोई अपनी बात नहीं रख सकता, वो अपनी बात रख सकती हैं। नुपूर मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं तो इसमें इतना बवाल खड़ा हो गया है। लेकिन जब हर दिन हिंदू देवी देवताओं का अपमान होता है तो हम कोर्ट जाते हैं तो कम से कम अब ऐसा न करें क्योंकि ये अफगानिस्तान नहीं है।

पैगम्बर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी ने नुपूर शर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया था। इस मामले पर नुपूर ने माफी मांग ली थी और कहा कि अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगती हैं लेकिन उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बाद नुपूर को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इस मामले में विवेक अग्निहोत्री ने कहा भारत बनाम इंडिया, धर्म के इस युद्ध में भारत, भारत को हरा रहा है।





