Kangana Birthday: कंट्रोवर्सी 'क्वीन' के 5 सबसे बड़े विवाद
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी 'क्वीन' कंगना रनौत आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। कंगना अपने फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती है और इन दिनों उनका शो लॉक अप भी बहुत चर्चा में है। आज हम आपको कंगना के 5 सबसे बड़े विवाद बताने जा रहे है जिसके कारण उनका घर तक टूट गया था और उनको जान से मारने की धमकी मिली थी।
जिस बाथरूम में नहाती थी पत्नी उसी के नीचे दफ्न थी पति की लाश!VIDEO
'आजादी' पर विवाद
कंगना ने देश की आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसके कारण पूरे देश में हाहाकार मच गया। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ मोदी सरकार के आने के बाद मिली है और 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी।
गांधी जी पर विवाद
कंगना ने महात्मा गांधी को सत्ता का भूखा और चालाक बताया था इसके बाद उनको लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
BMC से कंगना का विवाद
महाराष्ट्र सरकार पर टिप्पणी के बाद कंगना के ऑफिस पर BMC का हथौड़ा चला जिसके बाद कंगना ने कहा कि वह राम का घर है जहां बाबर गुस गया है।

करणी सेना के साथ विवाद
फिल्म 'मणिकर्णिका' के समय करणी सेना ने कंगना को धमकी दी लेकिन कंगना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया तो करणी सेना बैकफुट पर आ गई थी। फिल्म की रिलीज से कोई समस्या नहीं हुई।
किसान आंदोलन पर विवाद
कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया और कहा दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है। लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ा और केस भी किया गया।





