मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कृषि कानून वापसी पर बॉलीवुड जगत में मचा घमासान, कंगना ने बताया शर्मनाक

प्रकाशित: Nov 19, 2021 13:04रिपोर्ट: Navtej TV
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर इस फैसलों को लेकर सभी लोगों अपने अंदाज में पीएम का आभार जता रहे तो कुछ लोग इसे पीएम की हार बता रहे हैं। पीएम ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनों को निरस्त करने की संवैधानिक प्रक्रियां को जल्द ही शुरू​ किया जाएगा और गुरू पर्व के मौके सभी किसानों को घर लौटने की अपील की। PM मोदी के इस फैसले पर किसानों के साथ पूरा विपक्ष और बॉलीवुड जगत के कई स्टार जमकर खुशी मना रहे हैं लेकिन कंगना ने इस फैसले को शर्मनाक बताते हुए इसका विरोध किया है।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने यक फैसला किसानों के भले के लिये किया था लेकिन वह किसानों के बड़े वर्ग को लाख कोशिशों के बाद भी समझाने में नाकाम रहे हैं। पीएम के इस फैसले पर विपक्ष के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी का आभार जताते हुए किसानों की जीत पर खुशी जताई है।
बॉलीवुड जगत के कई स्टार जैसे सोनू सूद, तापसी पन्नू और रिचा चड्ढा समेत कई लोगों ने कृषि कानूनों पर खुशी जताते हुए अपने विचार शेयर किये है तो कंगान इस फैसले का विरोध किया है।
सोनू सूद ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए किसानों का शुक्रिया जिन्होंने शांति से विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करवाया है। इस फैसले के बाद किसान अपने घर लौट जाएंगे।
एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने कहा इस आंदोलन में कई किसानों की जान गयी लेकिन अंत में किसानों की जीत हुई।

कंगना रनौत ने मोदी सरकार के इस फैसले को अनुचित बताते हुए कहा कि संसद में चुनी हुई सरकार के बदले सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह एक जिहादी राष्ट्र की तरह है।