इस कारण कंगना बनी 'Controversy' क़्वीन, जानें इसकी पूरी वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपनी फिल्मों के अभिनय से ज्यादा वह अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती है। हालाकि उनका अभिनय भी बहुत ही शानदार देखने को मिलता है और इसी वजह से उनको फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। कंगना हमेशा बेखौफ होकर बोलने के लिए जानी जाती है लेकिन कई बार वह अपने बयानों की वजह से विवादों में भी फंस जाती हैं जिसके कारण वह ट्रोल का शिकार भी होती है।
1. 1947 में नहीं 2014 में मिली असली आजादी: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करने के बाद सोशल मीडिया पर उनको इस अवार्ड के मिलने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन असली विवाद तो तब खड़ा हुआ जब कंगना ने अपने बयान में कहा कि भारत को असली आजादी 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद मिली, वहीं 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी। इस बयान के बाद तो कंगान को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है और सोशल मीडिया पर उनसे पद्मश्री अवार्ड वापस करने को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है।

2. शिवसेना-कंगना विवाद: कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार नेपोटिज्म को ठहराया तो कई लोगों का नाम लेते हुए उनको जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद कंगना रणौत और शिवसेना के संजय राउत की बीच जुबानी जंग शुरू हो गई जो कोर्ट तक पहुंच गयी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना पर जमकर हमला बोला तो कंगना ने मुंबई को 'पीओके' (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) बता दिया। इन दोनों का विवाद बहुत ज्यादा तनावपूर्ण हो गया था और बीएमसी ने कंगना रनौत का ऑफिस गिरा दिया।
3.कंगना—रितिक रोशन: बॉलीवुड का सबसे बड़ा विवाद कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच देखने को मिला था। यह इतना बड़ा था कि दोनों ने एक—दूसरे पर इतने गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया जो किसी को भी हैरान कर देंगे। जब कंगना और रितिक रिलेशनशिप में थे तब तक सब ठीक था जैसे ही दोनों का ब्रेकअप हुआ तो कंगना ने रितिक पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया और उन्हें 'सिली एक्स' कह दिया तो रितिक ने कंगना को को 'साइको' कह दिया।
4. कंगना—करण जौहर: करण जौहर पर नेपोटिज्म के आरोप लगाते हुए कंगना ने कई बार आरोप लगाये है और इसकी शुरुआत करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ से हुई थी। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फैलाने के लिए करण जौहर पर आरोप लगाया था। करण ने कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देने की बात कही थी और इसके बाद दोनों के मध्य तनाव बढ़ता चला गया।
5. कंगना—किसान विवाद: किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक ट्वीट शेकर करते आरोप लगाया कि ‘शाहीन बाग की दादी’ भी नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन में भाग ले रही है। इसके बाद ट्वीट में कहा कि ‘टाइम’ पत्रिका वाली दादी 100 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके साथ आंदोलन कर रहे किसानों की तुलना आंतकियों से कर दी इसके बाद किसानों ने कंगना का विरोध करना शुरू कर दिया।