मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

कानपुर के दंगाईयों ने जमकर बरसाए पत्थर तो अब बाबा का बुलडोजर लेगा बदला!

प्रकाशित: Jun 04, 2022 23:26रिपोर्ट: Navtej TV

कानपुर के बेकनगंज में हुई हिंसा के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे है, पुलिस ने अब तक 3 FIR दर्ज की है, जिसमें एक हजार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है, हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 24 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट..

विधायक की मर्सिडीज में नाबालिग से गैंगरेप!

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने 3 जून को बंद का ऐलान किया था, मुस्लिम दुकानदारों ने दुकाने बंद कर रखी थी, लेकिन यतीमखाना के पास बाजार में कुछ हिंदू दुकानदारों ने दुकान खोल रखी थी, तो दोपहर 2.30 बजे के करीब जब यतीमखाना के पास कुछ लोग मस्जिद से जुमे की नमाज अदा करके निकले वो जो दुकाने खुली थी उन्हें जबरदस्ती बंद करवाने लगे इससे दो गुटों में बहस हुई पत्थरबाजी होने लगी,

पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े थे, बाजार बंद हो चुके थे, कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई थी, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े, जैसे-तैसे पुलिस ने रात तक हालात पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा में 13 पुलिसकर्मी और दोनों पक्षों के 30 लोग भी घायल हुए है। सीएम योगी ने मामले पर समीक्षा करते हुए दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया।

वहीं मामले पर हयात जफर हाशमी की मुख्य भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद अब तक 24 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा, पुलिस ने एक हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है, हिंसा के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि शांति व्यवस्था बनाए रखे और उपद्रवियों को पहचानने में उनकी मदद करें।