फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के कारण कपिल के शो पर खड़ा हुआ विवाद
कपिल शर्मा दुनिया भर के लोगों को हंसाने का काम करते है लेकिन इन दिनों उनका शो विवाद के कारण चर्चा में बना हुआ है। ‘द कपिल शर्मा शो’ ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रमोशन करने से इनकार कर दिया है, वहीं इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, चलिये बताते है आपको फिल्म द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर क्यों खड़ा हुआ है विवाद द कपिल शर्मा शो’ को फिल्म प्रमोशन का एक बड़ा मंच माना जाता है। यही कारण है कि हर हफ्ते कपिल शर्मा के शो में बड़े-बड़े एक्टर्स पहुँचते हैं।
दरअसल एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए पूछा, “विवेक सर, इस फिल्म को कपिल शर्मा के शो में प्रमोट करने की जरूरत है। कपिल भाई आपने सबके सहयोग किया है। प्लीज इस फिल्म को भी प्रमोट करें। हम सब मिथुन दा, अनुपम खेर को एक साथ देखना चाहते हैं, यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, “मैं फैसला नहीं ले सकता कि कपिल शर्मा शो में किसे बुलाना चाहिए। ये पूरी तरह कपिल शर्मा और उनके प्रोड्यूसर पर निर्भर करता है। बॉलीवुड की बात करें तो एक बार मिस्टर बच्चन ने गाँधी परिवार के लिए कहा था- वो राजा हैं, हम रंक।”
अपने एक अन्य ट्वीट में अग्निहोत्री ने कहा है, “मैं भी उनका फैन हूँ। लेकिन यह फैक्ट है कि उन्होंने हमें उनके शो पर बुलाने से मना कर दिया क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है। बॉलीवुड में नॉन स्टार निर्देशक, लेखक और अच्छे कलाकारों को कोई नहीं पूछता है।”‘द कश्मीर फाइल्स’ चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा। इस फिल्म की कहानी 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनकी निर्मम हत्याओं के बारे में है।

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म लगातार कट्टरपंथियों के भी निशाने पर है। बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की माँग की गई है।





