इन अभिनेत्रियों को भारी पड़ गयी नाइट पार्टियां, फिर हुई...
बॉलीवुड की दुनिया में नाइट पार्टिया होना आम बात है और कई बार यह पार्टिया लोगों के लिए चर्चा का विषय बनती है तो कभी उनको ही परेशानी में डाल देती है। कोरोना काल के दौरान भी कई बॉलीवुड स्टार को देर रात पार्टी करने के चक्कर में पुलिस केस का भी सामना करना पड़ा था। हाल ही में खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में कोरोना का विस्फोट हुआ है और एक साथ करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान कोरोना की चपेट में आ गयी है। इन अभिनेत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है तो बॉलीवुड में खलबली मच गयी।
70 साल में इन भारतीय हसीनाओं ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, जानें ताज की कीमत
इन अभिनेत्रियों के कोरोना आने के बाद इनसे मिलने वाले सभी लोगों को कोविड टेस्ट करने का आग्रह किया गया है और इन सभी को आइसोलेट कर दिया है। BMC ने करीना के घर को सील कर दिया है और करीना-अमृता के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है।
करीना कपूर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव है और उन्होंने आइसोलेट कर लिया है और मेडिकल प्रोटोकॉल्स फॉलो करना शुरू कर दिया। इन सभी को कोरोना होने की सबसे बड़ी वजह लगातार कई पार्टियों में शामिल होना बताया गया है।

ओमिक्रॉन के खतरे के बाद भी इस तरह की लापरवाही करना इनकी सबसे बड़ी गलती है। इन पार्टियों में शामिल होने वाले सभी लोगों को ट्रेसिंग करके उनकी जांच करना शुरू कर दिया है। अगर इन पार्टियों में शामिल हुए अन्य स्टार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो बॉलीवुड में कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है। मुंबई में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा देखते हुए धारा 144 भी लगाई गयी थी। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट के संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।





