मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

इस कारण कैटरीना की पहली पसंद बना रणथम्भौर का किला, जानें इस किले की कहानी

प्रकाशित: Dec 04, 2021 12:56रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान का इतिहास राजा—महाराजाओं की कहानी से जुडा है और पूरे विश्व में सबसे ज्यादा दुर्ग या किले केवल राजस्थान में ही बने हैं। इन किलों का इतिहास इतना शानदार रहा है कि सालों पुराने इन किलों को देखने के लिए दुनिया भर से लाखों लोग राजस्थान आते हैं। राजस्थान के राजाओं की शान—शौकत को देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है और इन पर शासन करने वाले राजा—रानियों की कहानियां तो आज भी लोगों के मन में जिंदा है। इन शा​ही महलों में शादी करने के लिए कई बड़ी हस्तीयां आती रहती है लेकिन इस बार बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कैटरिना कैफ ने भी राजस्थान के सबसे प्राचीन किले में शादी करने का फैसला किया है।

रणथम्भौर का ​प्राचीन किलाराजस्थान का एकमात्र किला रणथम्भौर जो सालों से अपनी खूबसूरती और हम्मीर देव चौहान के समय हुये जौहर के कारण दुनिया भर में अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। इस किले में राजस्थान का पहला जल जौहर हुआ था इस घटना के कारण इस किले का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इस किले को देखने के साथ आज यहां पर सफारी भी कर सकते हैं और आपको खुले में बाघ देख सकते हैं। इस बात को सभी लोग जानते है कि यह किला इतना शानदार दिखाई देता है कि इसको दूर से देखते ही प्रसन्नता हो जाती है।
कैटरिना की क्यों बनी पंसद?कैटनिया ने राजस्थान के इस किले को अपनी शादी के लिये क्यों चुना इसको लेकर सभी के मन में सवाल उठ रहा है। इस जगह को पंसद करने की बड़ी वजह यह है कि यहां शादी की बहुत खूबसूरत जगह है और मेहमानों को सफारी करने का मौका और राजा—रजवाड़ों की तरह अपनी शादी को करना हो सकता है। इससे पहले प्रियंका और निक की शादी भी राजस्थान के जोधपुर के एतिहासिक किले में हुई थी।
मेहमानों का खास ख्यालइस शादी में आने वाले मेहमानों का खास ख्याल रखा गया है। 4 दिन तक चलने वाला शादी का यह कार्यक्रम मेहमानों के लिये बोरिंग नहीं हो इसी वजह से इस किले को चुना गया है। क्योंकि रणथम्भौर का महल देखने के साथ जंगल की सफारी और कई ऐसे पर्यटन स्थल है जो मेहमानों को बहुत पसंद आएंगे।
ज्यादा भीड़ से बचने के लियेकैटरिना और विक्की ने अपनी इस शादी को गुप्त रखने के लिये इस जगह को चुना गया है क्योंकि ज्यादा भीड़ होने से इस शादी की प्राइवेसी खत्म होने का डर रहता है। सवाई माधोपुर में इतनी ज्यादा भीड़ नहीं होती है और इस कारण इसको चुना गया है।