17 घंटे बंद रहेगा खाटूश्यामजी का मंदिर: 22 मार्च रात 12 बजे तक होंगे दर्शन
सीकर का खाटूश्याम मंदिर 23 मार्च को 17 घंटे के लिए बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि 23 मार्च को बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाएगी।
श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक होने के चलते दर्शन 22 मार्च की रात 12 बजे मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे और इसके बाद 23 मार्च को शाम 5 बजे से दर्शन किए जा सकेंगे। प्रत्येक धार्मिक पर्व पर श्रृंगार किया जाता है।





