मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

किंग खान हुए आर्यन पर सख्त, बना डाले ये कड़े नियम

प्रकाशित: Nov 03, 2021 12:44रिपोर्ट: Navtej TV

शाहरुख खान के लिए 2021 कभी नहीं भुलने वाला साल होगा । आर्यन खान को ड्रग्स मामले में जब गिरफतार किया गया उस दिन से लेकर जमानत मिलने तक किंग खान ने जो महसूस किया उसे देखकर अब वह आर्यन पर विशेष ध्यान रख सकते हैं। यह आम बात है जब बच्चे गलती से कोई ऐसा काम करें जिसके कारण उनको जेल की हवा खानी पड़े तो सभी माता—पिता अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान रखने के साथा उनको फिर से अच्छे माहौल में लाने के लिए तैयार करते है। आर्यन के मामले में तो पूरा देश नजरे लगाये बैठा था और इसी वजह से किंग खान ने कुछ ऐसे सख्त नियम बनाये है जिनको आर्यन को मानने होंगे।
बॉडीगार्ड की नजरों में रहेंगे आर्यन खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आर्यन खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते किंग खान ने अपने पर्सनल बॉडीगार्ड उनके साथ रहने का फैसला किया है। अगर बात करें तो इस काम के लिए किंग खान ने सबसे खास बॉडीगार्ड रवि सिंह को यह कामम सौपा है जो कई अहम मौको पर आर्यन के साथ देखे गये है। रवि किंग खान के साथ साये की तरह रहते थे और जब आर्यन को आर्थर रोड जेल से घर लाया गया था तब भी वह उनके साथ ​थे।

थोड़े समय के लिए घर पर ही रहेंगे आर्यनजब से ड्रग्स मामले में आर्यन टीवी चैनलों की हैडलाइन बनी तब से उनकी पल—पल की खबरे टीवी चैनलों पर छायी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आर्यन को ज्यादा बाहर जाने की बजाय घर पर रहने की सला दी जा रही है। आर्यन के दोस्त भी उनके घर पर ही आकर उनसे मिल सकते हैं।
आर्यन के करियर को लेकर तैयारीआर्यन के घर आने के बाद शाहरुख का पूरे परिवार के साथ उनके दोस्तों के साथ एक खुशी का माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि वह जेल में बीते समय को भूला सके। आर्यन खान जल्द ही यूके अपनी फिल्म मेकिंग की पढ़ाई के लिए जा सकते है।