REET और SI धांधली प्रकरण: SOG ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे किरोड़ीलाल
राजस्थान में रीट और एसआई भर्ती में हुई धांधली को लेकर एक फिर प्रदेश में आंदोलन तेज होता दिख रहा है। पहले कोरोना की गाइडलाइन का हवाला देते हुए सरकार ने आंदोलन करने वाले लोगों को पुलिस बल से खदेड़ दिया था लेकिन अब युवा फिर से अपनी मांग उठाने लग गये है। इन भर्तियों में धांधली होने के कारण कई लोगों की गिरफ्तारी हुई तो कई लोगों की सरकारी नौकरी तक चली गयी लेकिन सरकार इस बात को नहीं मान रही है।
Bulli Bai App के बाद Clubhouse में Muslim महिलाओं के लिए गंदी बात,देखें Video
रीट भर्ती में तो इतने लोगों कि गिरफ्तारी होने के बाद भी पेपर लीक के मास्टर माइड को पुलिस और एसओजी पकड़ नहीं पायी है। इस बात को लेकर सांसद किरोड़ी लाल SOG ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सांसद ने बोर्ड अध्यक्ष जारोली पर गंभीर आरोप लगाये। एसओजी पर आरोल लगाते हुए कहा कि इतनी धांधली होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि पूरे मामले को रफादफा करने का काम किया गया। अगर सरकार को किसी बात का डर नहीं है तो वे सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाए।
इन भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली में कई रसूखदार लोग है जिनको बचाया जा रहा है। इसी डर के कारण राजस्थान पुलिस और SOG इस मामले को दबाने में लगी हुई है। अगर सरकार बच्चों की चिंता करती तो इस पूरे मामले की CBI से जांच करवाती लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। सरकार ने भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी करके मामले को शांत करना चाहती है और धांधली करने वालों को बचा रही है। किरोड़ी लाल ने साफ संकेत दे दिए है कि वे आने वाने दिनों में बच्चों के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे।

सरकार इस बार बेरोजगारों को लेकर ज्यादा चिंता में नहीं है और इसी वजह से आए दिनों बेरोजगारों का आंदोलन करना पड़ रहा है। रीट पद नहीं बढ़ाने पर सरकार की जमकर आलोचना हुई थी तो विकास जाखड़ ने नौकरी छोड़कर अनशन शुरू करने का फैसला सरकार के लिए आने वाले दिनों परेशानी बढ़ा सकता है।





