मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

कोलकाता VS हैदराबाद: जीत से प्लेऑफ की राह आसान नहीं तो बजेगी खतरे की घंटी

प्रकाशित: May 14, 2022 21:46रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 15 का 61वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। SRH की बात करें तो टीम ने 11 मैच में से 5 में जीत हासिल की है तो KKR ने 12 मैच खेलकर 5 जीते हैं। आज जो भी टीम जीतेगी उसकी प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रहेगी नहीं तो आगे का रास्ता बंद हो जाएगा।

मंदिर या मकबरा ताज के 22 कमरों के पीछे क्या? नहीं जानेंगी अब दुनिया?

सनराइजर्स हैदराबाद को तेज गेंदबाज उमरान मलिक से काफी उम्मीदें है लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कप्तान केन विलियमसन का फॉर्म में ना होना भी हैदराबाद के लिए परेशानी बना हुआ है। लगातार पांच मैच जीतकर भी टीम प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। आज के मैच में जीत नहीं मिली तो आगे का सफर खत्म हो जाएगा। आज के मैच में उमरान मलिक, टिम साउदी, भुवनेश्वर कुमार और पैट कमिंस को बतौर गेंदबाज टीम में मौका दिया जा सकता है।


कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन की बात करें तो उससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच ब्रेंडन मैकुलम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीम प्रदर्शन से ज्यादा अपने अहम को लेकर लड़ रही है और टीम के CEO का प्लेइंग इलेवन के चुनाव में हस्तक्षेप करना भी टीम की हार के लिए जिम्मेदार है। दुनिया के नंबर वन तेज गेंदबाज पैट कमिंस को मौका नहीं देना भी सवाल खड़े करता है।