धीमी बल्लेबाजी से रॉयल्स की हुई 7 विकेट से हार, राणा और रिंकू की शानदार पारी
IPL 2022 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर अपनी हार का क्रम भी तोड़ दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स की शुरूआत तो अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजी इतनी धीमी रही कि टीम का स्कोर मुश्किल से 150 तक पहुंच पाया। इसके बाद 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी करके नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने टीम को शानदार जीत दिला दी।
ईद से पहले लाउडस्पीकर-झंडे पर विवाद, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!
कोलकाता की लगातार 5 हार के बाद चौथी जीत है। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है तो 6 में हार का सामना करना पड़ा। RR को 10 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
कप्तान संजू सैमसन ने 54 रनों की पारी खेली लेकिन यह पारी बहुत धीमी थी जिसके कारण टीम विशाल स्कोर नहीं बना पाई। आखिरी ओवरों में हेटमायर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर खास कमाल नहीं दिखा पाए और 25 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए।

प्लेइंग-XI
RR: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन , करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
KKR: एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), नीतीश राणा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी।





