मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बुरी तरह फेल हुई लाल सिंह चड्ढा को नेटफ्लिक्स ने दिया ये बड़ा झटका

प्रकाशित: Aug 22, 2022 21:31रिपोर्ट: Navtej TV

लाल सिंह चड्ढा के खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कारण फिल्म बूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म का जमकर विरोध हुआ था और इसके कारण आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। लाल सिंह चड्ढा का इतना बुरा हाल होते देख नेटफ्लिक्स ने भी बड़ा झटका दिया है।

अय्याशी वाली पार्टी, शराब-शबाब के साथ लड़कियों का मायाजाल, प्राइज 2 लाख

कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ा है और इसको देखते हुए फिल्मों को थिएटर रिलीज के कुछ समय बाद ओटीटी पर भी रिलीज किया जाता है । इसके बदले फिल्म को मोटी रकम मिलती है लेकिन आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी डील हुई थी लेकिन अब यह डील घाटे को देखते हुए कैंसिल हो रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फेल होते देख नेटफ्लिक्स ने आमिर की फिल्म के साथ हुई डील को कैंसिल कर दिया है। लाल सिंह चड्ढा के डिजिटल राइट्स के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की डील हो रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जो आमिर के लिए बड़ा घाटा साबित हो सकता है।


लाल सिंह चड्ढा ने 11 दिनों में बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ ही कमाए हैं। फिल्म की गिरती कमाई से सिनेमाघरों को बड़ा नुकसान हुआ है। फिल्म को दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं और कई शोज खाली जा रहे हैं तो जल्द इसको हटाया जा सकता है। लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म थी लेकिन दर्शकों ने नकार दिया।