अक्षय का फ्लॉप शो जारी तो आमिर को लगा बड़ा झटका, जानें बॉक्स ऑफिस क्लेशन
11 अगस्त को फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन एक साथ रिलीज हुईं थी और दोनों फिल्मों का प्रदर्शन भी एक जैसा ही रहा है। दोनों फिल्मों का क्लैश तो हुआ लेकिन इससे ज्यादा इन फिल्मों का बॉयकॉट करना चर्चा में रहा है। इन दोनों की कमाई इतनी कम रही है कि दोनों फिल्मों को फ्लॉप की श्रेणी में रखा है।
दोनों फिल्मों को छुट्टी के दिन रिलीज किया गया था और इसके अगले दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार की छुट्टी के बार 15 अगस्त का भी फिल्मों की कमाई पर ज्यादा असर नहीं देखने को मिला। 4 छुट्टी होने के बाद भी फिल्मों को दर्शकों की भरपूर कमी खली जिसके कारण कमाई का ग्राफ बहुत कम रहा।
सियाचिन ग्लेशियर की जमा देने वाली ठंड में गूंजा जन-गण-मन!
लाल सिंह चड्ढा का बजट लगभग 180 करोड़ बताया जा रहा है लेकिन फिल्म मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और इसी वजह से फिल्म को 100 करोड़ का घाटा होगा। वहीं अक्षय की फिल्म रक्षा बंधन का भी यही हाल है क्योंकि फिल्म का बजट 70 करोड़ का है लेकिन कमाई अभी 30 करोड़ भी नहीं होती दिख रही है। फ्लॉप होने का प्रमुख कारण फिल्म का विरोध करना है।
दोनों फिल्मों की कहानी तो अच्छी थी लेकिन इससे जुड़े कलाकारों का किसी ना किसी प्रकार से विवादों से नाता रहा है जिसके कारण इन फिल्मों का विरोध किया गया था।आमिर खान ने असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देते हुए भारत छोड़ने की बात कही थी जिसके कारण उनकी फिल्म का जमकर विरोध हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ रक्षा बंधन फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लन ने गाय पर विवादित टिप्पणी दी थी और गौ रक्षा के नाम पर हो रहे देश के दंगों का कारण उन्होंने भाजपा सरकार को बताया था। इस बयान को लेकर जमकर विरोध हुआ था और इसी वजह से इस फिल्म का भी जमकर विरोध हुआ है।
लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ा नुकसान हुआ है और उन्होंने मुआवजे की मांग करी है। आमिर खान को फिल्म फ्लॉप होने से बड़ी निराशा हुई है। नेटफ्लिक्स ने लाल सिंह चड्ढा के डिजिटल राइट्स 160 करोड़ रुपए में खरीदे हैं जिसके कारण फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो पाई है।





