लॉरेंस लेगा बदला, माफी नहीं मांगी तो तोड़ेगा सलमान खान का...
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान के बीच चली रही दुश्मनी अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी देने के बाद भी बदले की आग ठंडी नहीं हो रही है। हाल ही में लॉरेंस ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें सलमान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर माफी नहीं मांगी तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। जेल में बैठकर ही सलमान खान को धमकी देने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतने दिनों से जेल में बंद होने के बाद भी वह अपराध करने से नहीं डर रहा है।
मिल गयी गायब हुई वीरांगनाये। अब gehlot सरकार से आर पार की लड़ाई
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ होने की बात सामने आई थी। सलमान ने काले हिरण का शिकार करके उनके समाज का अपमान किया है और आज तक न्याय नहीं मिला। इस मामले में सलमान ने कभी माफी भी नहीं मांगी।
मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस को लगता है कि वह सलमान खान के ऊपर भी ऐसा हमला करवा सकता है। इसलिए सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई क्योंकि लॉरेंस अपना बदला पूरा करने की कसम खा चुका है। लॉरेंस ने कहा, हमारे समाज को नीचा दिखाया है तो हम उसको कैसे छोड़ सकते है और उसका घमंड तोड़ेंगे।
लेकिन सलमान हमारे समाज के देवता के पास जाकर माफी मांगे तो उसको छोड़ा जा सकता है अगर समाज उसे माफ कर दें। सलमान को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा भी सुनाई थी लेकिन बाद उन्हें बेल मिल गई थी। इसके बाद उनको लगातार इस प्रकार की धमकी मिलती रहती है।





