मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

बादाम से महंगा हुआ नींबू, जानें 400 रुपए किलो भाव होने की सबसे बड़ी वजह

प्रकाशित: Apr 11, 2022 19:34रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना काल के बाद से देश में मंहगाई इतनी तेजी से बढ़ गयी है कि आम आदमी का जीना बेहाल हो गया है। इन दिनों आम आदमी की प्लेट से नींबू का रस गायब हो गया है क्योंकि इसके भाव इतने बढ़ गए है कि बादाम इससे सस्ती हो गयी है। देश के कई राज्यों में एक नींबू की कीमत 20 रुपए से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, एक किलो नींबू के दाम 400 रुपए प्रति किलो पार जाने वाले है।

Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या

ऐसा पहली बार हुआ है कि नींबू इतना मंहगा हुआ जिसके भाव एक महीन में ही 6 गुना बढ़ गए। देशभर में लगभग 50% नींबू की सप्लाई आंध्र प्रदेश की ईल्लूर मंडी से होती है होती है और शेष अन्य मंडियों से होती है। सामान्य सीजन में यहां से रोज 25 ट्रक नींबू सप्लाई पूरे देश में होते है लेकिन इन दिनों 3 से 4 ट्रक सप्लाई हो पा रहे हैं। कोरोना काल में नींबू की बंपर पैदावार हुई थी लेकिन उस समय बाजार बंद था तो किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके बाद किसानों ने नींबू की खेती में कम उत्साह दिखाया है जो कम पैदावार का प्रमुख कारण बना।

कोरोना काल में नींबू नहीं बिकने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है और इस साल दिसंबर में हुई बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था। ऐसे में उत्पादन कम हुआ है और सप्लाई कम हो रही है। जमालपुर और कालूपुर के बाजारों में नींबू का थोक भाव 150 रुपए प्रति किलो है। जानकारों की माने तो अभी नींबू के दामों में भारी इजाफा होगा और लगभग इसकी कीमत 500 से ज्यादा हो सकती है। बारिश के बाद ही नियमित नींबू की कीमतें कम हो सकती है।


इस बार पेट्रोल, डीजल, गैस और खाने की तेल में भारी इजाफा हुआ है और लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि जनता को थोड़ी राहत मिल सकें।