तीसरी लहर शुरू होने के साथ लॉकडाउन की तरफ बढ़ने लगे ये राज्य
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते प्रकोप से भारत में तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है लेकिन अभी भी सरकार इसको लेकर ज्यादा सावधानी नहीं बरत रही है। दुनिया के कई देशों ने तो लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है और भारत के कई राज्य भी लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे हैं।
दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गयी है और सीएम केजरीवाल भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के साथ ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड मरीज मिलने के बाद वीकेंड कर्फ्यू लगाने का भी फैसला किया गया है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से लागू और अब वीकेंड कर्फ्यू के लगने के बाद लगने लगा है कि मरीज इस तरह ही बढ़ते गये तो लॉकडाउन लगने में ज्यादा समय नहीं बचा है।
नए साल में कोरोना और ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से मचेगी भारी तबाही, 2 महीने बहुत खतरनाक!
महाराष्ट्र
मुंबई में भी कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिल रहे है और प्रदेश के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके है। मुंबई में कई पाबंदियां लगायी जा चुकी है लेकिन अब मेयर किशोरी पेडनेकर ने लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। कोरोना की सबसे ज्यादा मारा मुंबई को ही झेलनी पड़ी थी और एब बार फिर खतरा बढ़ने लगा है। बॉलीवुड के कई स्टार भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
उत्तर प्रदेश
यूपी चुनावों में सभी नेता खुले आम कोरोना नियमों की अनदेखी कर रहे है और लाखों लोगों की भीड़ जूटा कर रैलियां कर रहे है। प्रदेश में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ने लग गया है सरकार ने नाइट कर्फ्यू के बाद प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू पर विचार कर रही है। लेकिन चुनावों के कारण नेता बाज नहीं आ रहे है और आने वाले दिनों में प्रदेश में लॉकडाउन भी लग सकता है।

बंगाल व बिहार
बंगाल में चुनावों के बाद कोरोना के कारण कई लोगों की जान गयी थी और इस बार कोरोना ने फिर अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। बंगाल में जल्द ही सख्त कदम उठाये जा सकते हैं। बिहार में भी कोरेाना के रिकॉर्ड मरीज मिलने शुरू हो गये है तो यहां भी लॉकडाउन जल्द लगाया जा सकता है।





