नहीं रहा राजपूत समाज का भीष्म पितामह, कालवी गांव में होगा अंतिम संस्कार
श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक और समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कालवी का एसएमएस हॉस्पिटल में निधन हो गया। जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था जिसके बाद से वह बीमार चल रहे थे।
वीरांगनाओं का सम्मान लेकर रहेंगे | धरने का एलान - Kirodi समर्थक
कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। इस खबर के बाद राजपूत समाज में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। करणी सेना में रहते हुए उन्होंने राजपूत समाज के कल्याण का काम किया और फिल्म 'जोधा अकबर' की रिलीज का पूरे राजस्थान में विरोध किया था।
साल 2006 में करणी सेना की स्थापना की और उनको पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कड़ा विरोधी माना जाता था। उन्होंने भारत में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था का विरोध किया था। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। लोकेन्द्र सिंह कालवी कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में चले गए और इसके बाद उन्होंने सभी दलों से दूरी बना ली। इसके बाद वे पूरी तरह सामाजिक कामों में व्यस्त हो गए।

