मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की रिकॉर्ड तोड़ वोटों से हुई जीत

प्रकाशित: Mar 11, 2022 00:18रिपोर्ट: Navtej TV

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी के नंदकिशोर गुर्जर ने दूसरी बार बड़ी जीत हासिल करते हुए पार्टी के भरोसे को सही साबित कर दिखाया है। चुनावों से पहले 'ना बाहुबली-ना अली, केवल बजरंग बली' कहने वाले नंदकिशोर ने बड़े अंतर से जीत हालिस करते हुए विरोधियों की बोलती बंद कर दी है।

यूपी चुनाव परिणाम: 37 साल बाद कांग्रेस का इतिहास दोहराने जा रही है बीजेपी

उनको धर्म विशेष का नारा देने के कारण चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन चुनावों के नतीजों में उनकी जीत ने यह बात सही साबित कर दिया है कि उन्होंने जनता के विकास को प्राथमिकता दी है तो जनता ने उनको जीत का तोहफा दिया है।


उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मदन भैया(रालोद) को हराया है। इसके बाद उनका कहना है कि एक बार फिर वह अपने काम के दम पर जीत हासिल की है। बताया जाता है कि बीजेपी हाईकमान नंद किशोर पर बहुत ज्यादा भरोसा करती है और इसी वजह से उनको दोबारा मौका दिया तो उन्होंने निराश नहीं किया। इस बार योगी सरकार में नंदकिशोर को मंत्रीमंडल में भी जगह मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।