भीषण गर्मी में लू से बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे,जानें इसके कारण और लक्षण
भारत में इन दिनों कोरोना की चौथी लहर के साथ भीषण गर्मी का कहर आम जनता का दम तोड़ रहा है। दोनों के कारण जनता का जिना मुश्किल हो गया है और लग रहा है कि इसके कारण कई लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे है तो कुछ लोगों की इससे मौत तक हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा और पारा 45 डिग्री से कम नहीं होगा।
B.L. बना जेसीबी फिर बन गया बाबा का हथियार, जानें इसका इतिहास!
पारा ज्यादा होने के कारण लोग लू की चपेट में आ रहे हैं और बीमारी पड़ रहे है। अगर आपने जरा सी लापरवाही की तो आप भी इसकी चपेट में आ सकते है जो आपके लिए सही नहीं है। हीट स्ट्रोक को आम भाषा में 'लू लगना' कहते है। जब शरीर अपने तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता है तो वह लू की चपेट में आ जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो इंसान की मौत तक हो जाती है।
लू के लक्षण
सिर दर्द होना
तेज बुखार के साथ गर्मी लगना
मानसिक स्थिति खराब होना
हार्ट रेट बढ़ना
शरीर में पानी की कमी

लू का उपाय
लू लगने पर मरीज को धूप से बचाकर रखे
शरीर का तापमान कम करने के लिए कूलर या पंखे में बैठाएं
ठंडे पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें
सिर पर आइस पैक रखें
तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
नींबू का पानी ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें





