मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

पति-पत्नी के बीच ज्यादा उम्र का अंतर कम कर देगा प्यार, जानें इसका कारण

प्रकाशित: Apr 18, 2023 17:39रिपोर्ट: Navtej TV

शादी का बंधन एक ऐस बंधन है जो सात जन्मों के लिए होता है और पति और पत्नी दोनों पूरी जिंदगी एक साथ गुजारने का वादा करते है। लेकिन वर्तमान समय में शादी सात जन्म तो दूर की बात 7 साल भी अच्छे से चल जाए तो बढ़ी बात है। शादी के बाद कई प्रकार की समस्याएं होती है उसमे से सबसे बड़ी समस्या पति-पत्नी के बीच ज्यादा उम्र का अंतर होना है। ज्यादा उम्र का अंतर होने से वह एक दूसरे को अच्छे से नहीं समझ पाते है। पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर जितना ज्यादा अंतर होता है तो उन कपल्स को उतनी ही अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लोग बाते बनाते है
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा इस तरह केस देखने को मिलते है जंहा उम्र का काफी अंतर पाया जाता है। ले​किन इसके बाद उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चलती है और लोग कई प्रकार की बाते करते है और उनके संबंधों को लेकर उनकी आलोचना करते है।

फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें

सोच अलग होना
अगर पति-पत्नी एक उम्र के है तो उनकी सोच एक जैसी हो सकती है लेकिन ज्यादा उम्र का अंतर है तो उनके विचार नहीं मिलते है। इस वजह से उनके बीच झगड़े शुरू होने लग जाते है।

बच्चे पैदा करने में समस्या
अधिक उम्र के अंतर वाले कपल्स को बच्चे पैदा करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इसके कारण उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है और परिवार के लोग भी कई प्रकार की बाते करते है।

सेक्स की समस्या
सेक्स की समस्या आम बात है लेकिन उम्र के अधिक गैप के कारण यह समस्या पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ा देती है। इसका नतीजा यह होता है कि यौन इच्छा कम होने से छोटे साथी को बढ़ी परेशान का सामना करना पड़ता है।