मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

हार्दिक और राहुल में होगी प्लेऑफ के लिए जंग, जीतने वाली टीम बनेगी नंबर वन

प्रकाशित: May 10, 2022 17:20रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 15 का 57वां मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में लखनऊ सुपर जयंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को क्लैश ऑफ द टाइटंस भी कहा जा रहा है क्योंकि जो टीम मैच जीतेगी वह प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बनेगी और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करेगी।

उर्फी इस बार एयरपोर्ट पहुंची नंगे..तो मचा वबाल Urfi Javed

दोनों टीमे पहली बार आईपीएल खेल रही है और दोनों का प्रदर्शन इस तरह का है कि इस बार का खिताब इन दोनों में से किसी एक टीम के पाले में जाएगा। दोनों टीमों ने 11 मैच खेलकर 8 में जीत हासिल की है और 16 अंक हासिल किए है। रन रेट के मामले में गुजरात का पल्डा भारी है और इसी वजह से वह नंबर बन टीम बनी हुई है।

टीम केएल राहुल की कप्तानी में लगातार मैच जीत रही है और सीजन की शुरूआत में गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आज के मैच में राहुल अपनी हार का बदला लेंगे और अपनी टीम को अंतिम चार में प्रेवश करवाएंगे। दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है और एक बार भी नहीं लगा कि ये टीम पहली बार सीजन में मैच खेलने उतरी है।


गुजरात टाइटंस ने आखिरी दो मुकाबले हारे है और इसी वजह से वह थोड़ी परेशानी में नजर आई है। पंजाब के सामने हार्दिक ने टॉस जीतकर जानबूझकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। इसके बाद मुंबई के खिलाफ टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला किया लेकिन वह 5 रनों से मुकाबला हार गई।