लंपी रोग वाले पशु के दूध का सेवन करने वाले हो जाएं सावधान, वैज्ञानिक ने किया दावा
लंपी वायरस के कारण अब तक लाखों गायो की जान चली गई और इसको लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे है। इसी वजह से दूध का संकट बढ़ गया है क्योंकि कई लोग लंपी रोग से पीड़ित पशु का दूध इस्तेमाल नहीं कर रहे है। लेकिन इस परेशानी को लेकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने बड़ा दावा करते हुए इस दूध को लेकर अपनी बात रखी है।
अपनी सलामती चाहते हो तो इस प्रकार के कुत्तों से रहना बचकर!
लंपी जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला रोग नहीं है और इसका दूध भी इंसान के लिए नुकसानदायक नहीं है। संक्रमित पशुओं के दूध का सेवन किया जा सकता है लेकिन दूध को आप अच्छे से उबालकर या फिर बिना उबाले पिएं। इस बीमारी का असर उन जानवरों की इम्यूनिटी पर पढ़ता है। पशु को समय पर टीका दिया जाए तो उसकी मौत का खतरा बहुत कम हो जाता है।

लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा की अपने जानवारों को दूषित चीजें खाने से बचाना होगा साथ ही समय पर डॉक्टर को दिखाना होगा। अगर आने वाले दिनों में इस बीमारी पर रोक नहीं लगी तो यह लाखों जानवारों का काल बन जाएगी। आप इस बीमारी को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दे।


