मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

भारत में जल्द लॉन्च होगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें इसके फीचर्स!

प्रकाशित: Jun 04, 2022 21:11रिपोर्ट: Navtej TV

दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती किमतों ने आम आदमी का जीना बेहाल कर दिया है और इसी वजह से अब लोगों का क्रेज इलेक्ट्रिक वाहनों में ज्यादा हो रहा है। इस बात को कार निर्माता कंपनियों ने अच्छे से जान लिया है और इसी वजह से बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारे धमाल मचा रही है।

बदनाम आश्रम के खुलने लगे राज!

MG Motor India इलेक्ट्रिक वाहन बेच रही है और अब कंपनी ने आम लोगों का ध्यान रखते हुए बहुत किफायती इलेक्ट्रिक कारें भारत में लांच करने की तैयारी कर ली है। MG ZS EV के बाद नई इलेक्ट्रिक कार जल्द लॉन्च होगी ये कार बहुत छोटी होगी। इस कार का कोडनेम MG E230 रखा गया है।

इस कार में केवल दो दरवाजे होंगे जिसमें 4 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। इस कार का साईज मारुति ऑल्टो जितना होगा और चीन के मार्केट में ये कार बहुत पसंद की गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी भारत में इसे लांच करने की तैयार में है।


इसमें रियर पार्किंग सेंसर्स, डुअल एयरबैग्स के सााि सिंगल चार्ज में कार को 150 किमी तक चलेगी। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम तय की जाएगी। इस कीमत में भारतीय बाजार में एक भी कार नहीं है।