IPL के इतिहास की सबसे शर्मनाक हार के बाद MI प्लेऑफ से हुई बाहर
IPL में पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सीजन सबसे शर्मनाक रहा है। इस बार टीम को 8 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है और इसकी वजह से वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 24 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर उसकी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। इस सीजन में मुंबई की लगातार आठवीं हार है और उसने अभी तक एक भी मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई है।
मौत का चकमा देने वाले गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की कहानी!
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने सीजन का दूसरा शतक लगाकर टीम को स्कोर 168 तक पहुंचाया। लेकिन मुंबई इंडियंस इस स्कोर को बनाने में सफल नहीं हुई। मुंबई इंडियंस के इस सीजन में कुल 6 मैच बचे हैं और 12 प्वाइंट से प्लेऑफ में पहुंचना नहीं के बराबर है।
लखनऊ ने 8 मैच में से 5 में जीत तो 3 में हार मिली है। अंक तालिका में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं मुंबई ने अपने लगातार 8 मैच गंवाए है और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई की सबसे शर्मनाक हार हुई है जिसमें उसे लगातार 8 मैच हारने के बाद भी जीत नहीं मिली है। अगर वह एक मैच ओर हार जाती है तो वह सबसे ज्यादा मैच हारने वाली लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

लखनऊ प्लेइंग-11: क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल, मनीष पांडे, क्रुणाल पंड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनिएल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह





