दिल्ली और बेंगलुरु का खेल बिगाड़ेगी मुंबई, प्लेऑफ का होगा अंतिम फैसला
IPL 15 के लीग स्टेज का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बची वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का मैच दोनों टीमों से ज्यादा बेंगलुरु के लिए अहम होने वाला है। इस सीजन में मुंबई 13 में से केवल तीन मैच जीत सकी है और अंक तालिका में उसने पहली बार सबसे नीचे रही है।
दुनिया का सबसे ताकतवर देश मांग रहा है India से भीख, कभी कहा था India भिखारी!
वहीं बात करे दिल्ली की तो वह प्लेऑफ में जाने की कगार पर खड़ी है और 13 में 7 मुकाबले जीतकर 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर कायम है। बेंगलुरु के भी 14 अंक है लेकिन उसका नेट रन रेट दिल्ली से कम है और इसी वजह से वह 5वें स्थान पर है। अगर दिल्ली को प्लेऑफ में जाना है तो उसे आज का मैच किसी भी हालात में जीतना होगा लेकिन बेंगलुरु आज के मैच में मुंबई की जीत के लिए प्रार्थना करेगी।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे है और इसी वजह से टीम का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा है। आज दिल्ली के फैंस को मुंबई के खिलाफ कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन सबसे बुरा रहा है और वह इस सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। मुंबई अपनी लय मे लौट रही है लेकिन अब बहुत देर हो गई है।

आज के मैच में दिल्ली जीत जाती है तो वह दूसरे क्वालीफायर मैच में लखनऊ के साथ उसका मुकाबला होगा। अगर हार जाती है तो बेंगलुरु प्लेऑफ में लखनऊ से भिड़ेगी। प्लेऑफ में गुजरात, राजस्थान और लखनऊ की एंट्री हो चुकी है और आज के मैच से तय हो जाएगा की चौथी टीम कौनसी होगी जो इसमें जगह बनाएगी।





