मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

MISS UNIVERSE 2021: 21 साल बाद 21 वर्षीय मिस यूनिवर्स संधू की धूम

प्रकाशित: Dec 13, 2021 10:48रिपोर्ट: Navtej TV

मिस यूनिवर्स 2021 में भारतीय महिला ने फिर अपना जलवा बिखेरा है और इस प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किय है। इस खिताब को जितने के लिए भारत को 21 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है और इस बार 21 वर्षीय संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है।


अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 80 देशों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार यह खिताब भारत की झोली में आया है। संधू इस खिताब को जितने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी है इससे पहले से अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 1994 में और लारा दत्ता ने 2000 में यह ​खिताब अपने नाम किया था।


अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया था। चंडीगढ़ से आने वाली संधू अभी लोक प्रशासन विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। संधू को यह ताज 2020 की विजेता मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया है।

​​​​​​​
संधू के बाद दूसरे स्थान पर पराग्वे की नादिया फेरेरा तो तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने रहीं है। इससे पहले संधू ने टाइम्स फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीता था और लीवा मिस दीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी अपने नाम किया था। संधू पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।