जल क्रांति का आगाजः सांसद किरोडी लाल मीणा का दौसा से जयपुर कूच
राजस्थान में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और अब बीजेपी सांसद किरोडी लाल मीणा ने ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। आदिवासी दिवस के मौके पर दौसा के नांगल प्यारी वास जल क्रांति यात्रा की शुरुआत हो गई है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में लाखों लोगों ने दौसा से जयपुर की तरफ कूच कर दिया है।
बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएम
कूच करने से पहले एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा महज 10 हजार करोड़ रुपए दिए है जो बहुत कम है। 12 जिलों के लोगों का नारा है जल क्रांति करनी है, चप्पे.चप्पे पर ईआरसीपी का पानी लाना है।

राजेंद्र राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा गंगा को भागीरथ लेकर आया था लेकिन राजस्थान में इसे लाने का श्रेय किरोड़ी लाल मीणा को जाएगा। इस परियोजनों को लेकर जमकर राजनीति हो रही है लेकिन हम सब मिलकर कहेंगे कि हमने भागीरथ को नहीं देखा लेकिन भागीरथ के रूप में किरोड़ीलाल मीणा को देखा जा सकता है। राज्य सरकार इस परियोजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार से एनओसी लाए और 75 प्रतिशत जल निर्भरता का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजें।





