मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

राजस्थान में टीचर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती,जल्द करें आवेदन

प्रकाशित: Feb 28, 2023 22:09रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह खबर बहुत अहम है। शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 9108 पद नॉन टीएसपी तो 604 पद TSP क्षेत्र के लिए हैं। इस नौकरी के योग्य उम्मीदवार शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता:

लेवल-1, लेवल-2 के लिए रीट पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी है।

वेतन: प्रतिमाह 16 हजार 900 रुपए से लेकर 29 हजार 600 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा: 22 साल से 40 साल


सहायक अध्यापक लेवल-1-6670
लेवल-2 (अंग्रेजी): 1219
लेवल-2 (विज्ञान): 1219
टीएसपी के लिए

सहायक अध्यापक लेवल-1-470
लेवल-2 (अंग्रेजी) : 67
लेवल-2 (गणित): 67

आवेदन शुल्क: 100 रुपए फीस

आवेदन प्रकिया: ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। योग्य उम्मीदवारों को ट्रेम्परेरी बेस पर रखा जाएगा।