मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दिया लेक्चरर भर्ती के आवेदन में सुधार करने का अंतिम मौका

प्रकाशित: Aug 23, 2022 21:23रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती एग्जाम 2022 का आयोजन अक्टूबर माह के अंत तक करवाया जा सकता है। लेकिन इस परीक्षा में से पहले आयोग ने आवेदन फार्म में ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है।

स्टेनोग्राफर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आयोग सचिव अटल ने बताया कि 24 अगस्त से 2 सितम्बर 2022 तक अभ्यर्थी का नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन करने का अवसर दिया गया है।


संशोधन के लिए ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।