हिजाब विवाद का मलाला यूसुफजई ने किया समर्थन, मिला 5 लाख का इनाम
देशभर में हिजाब विवाद को लेकर बहस और हंगामा जारी है, वीडियो के वायरल होने के बाद एक पक्ष पूरा इस लड़की के समर्थन में उतर आया है, हिजाब विवाद पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब इस मामले में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि स्कूलों में लड़कियों को हिजाब पहनकर प्रवेश देने से रोकना भयावह है।
बहराइच की कैसरगंज विधानसभा से यूपी का दंगल,VIDEO
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि लड़कियों को उनके हिजाब की वजह से स्कूल में एंट्री देने से मना करना भयावह है, मलाला ने ट्वीट किया, 'कॉलेज हमें पढ़ाई और हिजाब के बीच चुनने के लिए मजबूर कर रहा है. लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है. महिलाओं का वस्तुकरण होना बना हुआ है. भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं के हाशिए पर जाने को रोकना चाहिए।
वहीं, इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है, एआईएमआईएम प्रमुख हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने छात्राओं का समर्थन किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं ने हिंदुत्व की भीड़ के अत्यधिक उकसावे के बावजूद काफी साहस का प्रदर्शन किया है. उन्होंने यूपी की एक जनसभा में भी इस मुद्दे को उठाया. सुनिये और क्या कुछ कहा ओवैसी।
क्या है हिजाब विवाद और कहां से शुरू हुआ विवाद?
हिजाब विवाद कर्नाटक के उडुपी के मणिपाल स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज से शुरू हुआ था. यहां कुछ लड़कियों ने आरोप लगाया था कि हिजाब पहनने के कारण उन्हें कॉलेज कैंपस और क्लास में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई. इसके बाद इसी तरह के मामले कुंडापुर और बिंदूर के कुछ अन्य कॉलेजों में भी आए. राज्य में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां मुस्लिम छात्राओं को हिजाब में कॉलेजों या कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. वहीं, हिजाब के जवाब में हिंदू स्टूडेंट भगवा शॉल लेकर शैक्षणिक संस्थानों में आ रहे हैं।

कोर्ट का क्या कहना है हिजाब मामले पर!
हिजाब विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर दिया है, स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहना जा सकता है या नहीं, इस बात को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट सुनवाई कर रहा है. हाई कोर्ट ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिजाब विवाद के बीच विद्यार्थियों और आम लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
वहीं कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अब प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है. ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है.
प्रियंका गांधी ने लिखा, 'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब. यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है. यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद असद मदनी ने छात्रा मुस्कान खान को बधाई देते हुए पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।





