मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जोधपुर संभाग

बजरी सप्लाई ठप होने से दिहाड़ी मजदूर मरने लगे भूखे,यूनियन ने निकाला पैदल मार्च

प्रकाशित: Jun 15, 2023 17:59रिपोर्ट: Navtej TV

जोधपुर राजस्थान सरकार की ओर से सूर्या एसोसिएट को बजरी रॉयल्टी का ठेका मिलने के बाद अब उस फर्म की अनियमियताओं के खिलाफ जोधपुर में बवाल मचना शुरू हो गया है। रॉयल्टी फर्म सूर्या एसोसिएट की ओर से बजरी पर ज्यादा भाव वसूलने के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। बजरी सप्लाई यूनियन के अध्यक्ष राज बाबल, भवन निर्माण यूनियन के अध्यक्ष दयाराम प्रजापत की अगुवाई में भवन निर्माण से जुड़े सभी संगठनों की ओर से सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को झालामंड चौराहे से जोधपुर जिला कलक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कर सरकार से रॉयल्टी ठेकेदार के ठेके की जांच करने, ठेके को निरस्त कर सस्ती बजरी दिलाने का प्रस्ताव रखा।

मंहगी बजरी के बेचान, डंपरों से बजरी सप्लाई करने पर 5 लाख रुपए वसूलने के कानून को निरस्त करने की मांग की। विरोध में भवन निर्माण से जुड़ी सभी यूनियन, संगठनों ने निर्माण कार्य बंद करने की घोषणा करते हुए संभागीय मुख्यालयों पर 15 जून गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मारवाड़ कंट्रक्शन व भवन निर्माण यूनियन के अध्यक्ष दयालराम प्रजापत ने मीडिया को बताया कि जोधपुर संभाग के सभी भवन निर्माण यूनियन के पदाधिकारियों व संगठनों ने सामूहिक रूप से फैसला किया है।

Jodhpur News: मजदूरों की रोजी रोटी का गहराया संकट

जब तक बजरी के बढ़े हुए दाम, डंपर पेनेल्टी को सामान्य नहीं किया जाता। जब तक भवन निर्माण कार्य से जुड़े कोई भी कार्य नहीं करेंगे। पैदल मार्च में मारवाड़ कंट्रक्शन भवन निर्माण यूनियन, बंजरी सप्लाई ट्रक यूनियन, आरसीसी यूनियन, आखरी यूनियन समेत कमठा मजदूर सम्मलित थे। गौरतलब है कि यूनियन ने गुरुवार को झालामंड चौराहे से अमृता देवी पार्क होते हुए जोधपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय पावटा तक पैदल मार्च करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंने की घोषणा की है।