मेघालय के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के फार्महाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट
मेघालय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन. मराक को सेक्स रैकेट के चलते उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उन पर अपने ही फार्महाउस में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
जवान दिखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी!
पुलिस ने फार्महाउस से छह नाबालिगों के साथ 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मराक जांच में सहयोग नहीं किया और वह दूर भाग रहे हैं। इस मामले में सरकार ने कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस के काम में किसी प्रकार से बांधा नहीं बन रही है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह किसी भी दल का या सरकार का ही हिस्सा क्यों न हो। इस मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है और कई आरोप लगा रही है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब की सैंकड़ों बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम बरामद किए हैं। इस दौरान कई वाहनों को भी जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर मरक के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान पर छापेमारी की गई थी। लड़कियों के साथ लड़कों के साथ भी गलत काम किया जा रहा था। ये बच्चे वेश्यावृत्ति के लिए एक गंदे कमरों में बंद मिले थे। फार्म हाउस में 3 दर्जन से ज्यादा छोटे कमरे थे और पुलिस ने कहा था कि यह वही जगह है जहां कई लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था।





