70 साल में इन भारतीय हसीनाओं ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, जानें ताज की कीमत
भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हरनाज़ कौर संधू ने तीसरी बार मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब को तीसरी बार जीतने के लिए भारत को 21 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। इज़राइल के इलियट यूनिवर्स डोम में आयोजित 70वे मिस यूनिवर्स में चंडीगढ की 21 वर्षीय हरनाज कौर संधू ने 80 देशों की प्रतिभागियों को हराकर ये ताज अपने नाम किया है।
हरनाज से पहले 2 भारतीय हसीनाओं ने भी इस खिताब को अपने नाम किया है जिसमें सुष्मिता सेन और लारा दत्ता का नाम शामिल है। मिस यूनिवर्स के ताज की कीमत को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे है हम आपको इस ताज की कीमत बता रहे हैं।
ताज की कीमत
खबरों के अनुसार इस ताज की कीमत लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। इस ताज पर हजारों की संख्या में डायमंड लगे हुए हैं और 3 गोल्डन कैनरी डायमंड भी इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।

सुष्मिता सेन
भारतीय अभिनेत्री और मॉडल सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। सुष्मिता ने महज 18 साल की उम्र में यह ताज अपने नाम किया था।
लारा दत्ता
भारतीय अभिनेत्री और सफल बिजनेसवुमेन लारा दत्ता मिस यूनिवर्स 2000 प्रतियोगिता की विजेता रहने के साथ 1997 में मिस इंटरकांटिनेंटल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार सहित अन्य कई अवार्ड से नवाजा गया।





