23 साल बाद किक्रेट को कहा अलविदा, जानें इस खिलाड़ी का इतिहास
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे शानदार खिलाड़ी मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 23 साल से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली मिताली के नाम कई बड़े कीर्तिमान रिकॉर्ड है और इसी वजह से उनको किक्रेट का भगवान कहा जाता है।
Prophet Muhammad Remarks के अपमान का बदला भारत में होंगे धमाके, अलकायदा की धमकी!
बतौर कप्तान मिताली ने वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने में सफल हुई है तो उनके बल्ले से रनों की बारिश होती थी। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर है और टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा है। 155 वनडे मैचों में कप्तानी करने के साथ 89 मैचों में जीत हासिल की है।
किक्रेट की दुनिया में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम है। वनडे में सबसे ज्यादा 7805 रन बनाए है जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक भी शामिल है। 12 टेस्ट मैच में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए और एक दोहरा शतक भी जड़ा था। टी-20 में 89 मैच में 2364 रन बनाए जिसमें 17 अर्धशतक भी शामिल है।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले 3 खिलाड़ी
मिताली राज - कुल मैच 155
सी. एडवर्ड्स - कुल मैच 117
बी. क्लार्क - कुल मैच 101
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 खिलाड़ी
मिताली राज - 232 मैच, 7805 रन
सी. एडवर्ड्स - 191 मैच, 5992 रन
सारा टेलर - 145 मैच, 5298 रन





