मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस भारतीय गेंदबाज के आगे ढेर हुए अफ्रीकी बल्लेबाज, भारत को 150 रनों की बढ़त

प्रकाशित: Dec 29, 2021 17:21रिपोर्ट: Navtej TV

सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों के गेंदबाज का प्रदर्शन बहुत ही शनादार रहा है। पहली पारी में ही मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेकन टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी गेंदबाजी के आगे अफ्रीकी बल्लेबाज ढेर हो गये। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के साथ दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर ढेर हो गयी और भारत को 130 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाकर कुल 146 रनों की लीड बना ली है।

पीएम मोदी की कार का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी AK47 की गोलियां और बम धमाके

तीसरे दिन स्टंप्स के समय केएल राहुल 5 रन और शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत ने अपनी पहली पारी में 327 रन बनाये और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम मोहम्मद शमी के आगे नहीं टिक सकी और शमी ने 5 विकेट लेकर आधी टीम को चलते कर दिया है।


चौथे दिन भारत को अच्छी बल्लेबाज करते हुए अफ्रीकी टीम को 400 रनों से ज्यादा का लक्ष्य देकर इस मैच को अपने पाले में कर सकती है। इस मैच में अभी तक भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और अब भारतीय बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है कि वह 146 के स्कोर को 400 के पार पहुंचाए और टीम की जीत निश्चत करें। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को बहुत सहायत मिली रही है और इसी वजह से इस मैच का फैसला भी गेंदबाज ही करेंगे।

दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

SA: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।