मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टी20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, गेंदबाज हुई कमजोर

प्रकाशित: Sep 30, 2022 12:12रिपोर्ट: Navtej TV

टी.20 वर्ल्डकप के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इस बीच भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के कारण लगा है। बुमराह पीठ की चोट की वजह से टी.20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं जो टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशनी बन सकता है।

बीसीसीआई ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन यह खबर विपक्षी टीमों के लिए बड़ी खुशखबरी भरी होगी। बुमराह की गेंदबाजी की धार से बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते है और उनका टीम में नहीं होना भारत के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित होगा।

Rape मानी जा सकती है विवाहित महिला की जबरन Pregnancy, Supreme Court का अहम फैसला

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लीड बॉलर रहे हैं इससे पहले जसप्रीत बुमराह एशिया कप से बाहर हुए थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में वापसी हुुई थी। लेकिन अब साउथ अफ्रीका सीरीज़ से वह बाहर हुए और टी.20 वर्ल्डकप में उनका नहीं होना भारत के लिए विश्व कप हारने जैसा होगा। बुमराह को लगी चोट ज्यादा है जिसके कारण उनको लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना होगा।

बुमराह की मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाता है क्योंकि उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। उनका विकेट लेने का औसत भी बहुत अच्छा है। विश्व कप से पहले भारतीय टीम अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेल रही है और पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।