इस अंग्रेज खिलाड़ी ने तोड़ दिया किक्रेट के भगवान का सबसे महान रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एशेज सीरीज में दोनों टीमों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो किक्रेट के भगवान का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में अब तक एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जो रूट ने किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ दिया है।
टेस्ट कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में जो रूट चौथे स्थान पर है लेकिन उन्होनें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद युसुफ के नाम है जो 11 मैच खेलते हुए 9 शतक और 3 अर्धशतक की सहायता से 1788 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है रिचर्ड्स ने साल 11 मैच खेलते हुए 1710 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने 15 मैच खेलते हुए 1656 रन बनाए। अब जो रूट ने 14 मैच में 1600 से ज्यादा रन बना चुके है और इसमें छह शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल है। जो रूट का बल्ला इसी तरह चलता रहा तो वह नंबर वन पर भी जल्द पहुंच सकते है।
कैलेंडर इयर में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी
| मोहम्मद यूसुफ | पाकिस्तान | 1788 रन |
| विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | 1710 रन |
| ग्रीम स्मिथ | साउथ अफ्रीका | 1656 रन |
| जो रूट | इंग्लैंड | 1600* रन |





