मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

पोते की चाहत में पागल हुई सास ने करवाया बहु का बलात्कार

प्रकाशित: Jun 11, 2022 22:16रिपोर्ट: Navtej TV

एक लड़की जब अपने मां-बाप का घर छोड़कर ससुराल जाती है तो उसे उम्मीद होती है कि सास से मां जैसा प्यार मिले, लेकिन अक्सर देखा गया है कि सास बहु के रिश्ते में खींचतान चलती रहती है, लेकिन हम जो आपकों मामला बताने जा रहे है वो एक ऐसी सास की सच्चाई है जिसने एक औरत होकर औरत की इज्जत तार-तार करवा दी, मामला उत्तरप्रदेश के बांदा जिले का है जहां है महिला ने अपनी ही बहु का बलात्कार करवा दिया।

Nupur की पैंगबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी तो दूसरी तरफ MUSLIM बने HINDU!

बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी के कई साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई तो संतान की चाह में युवक की मां यानी सास ने अपनी बहू के साथ बहू के 2 देवरों को उसके कमरे में भेजकर रेप करवा दिया. बहू ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की तो इस कलयुगी सास की सच्चाई सामने आई, महिला पर शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया,

वही मामले पर DSP सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति की कमजोरी के कारण उसकी सास ने अलग अलग दिन 2 युवकों को कमरे में भेजकर उसके साथ रेप कराया. इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि महिला ने पोते ही चाह में अपनी बहू के साथ यह कुकृत्य कराया है।