मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर देशभर में बहुत सस्ते में मिलेगा फिल्म टिकट, 16 सितंबर याद रखें

प्रकाशित: Sep 03, 2022 18:38रिपोर्ट: Navtej TV

देशभर में 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा और इस बार इस मौके को खास बनाने के लिए भारतीय दर्शकों के लिए एक खास ऑफर रखा गया है। भारत की मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने फैसला लिया है कि राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के दिन सभी स्क्रीन्स पर केवल 75 रुपए फिल्म का टिकट दिया जाएगा।

इस दिन आपको यह सुविधा आम मूवी थिएटर के साथ पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, और वेव समेत सभी जगहों मिलेगी। आम दिनों दर्शकों को फिल्म देखने के लिए 200 से 400 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। कई लोग इसी वजह से सिनेमाघरों तक जाने से दूर भागते है। लेकिन अगर आप सस्ते दाम में अपनी फिल्म देखना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन बहुत अच्छा है।

कोरोना काल के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान सिनेमाघरों को हुआ था। कोरोना खत्म होने के बाद अब धीरे.धीरे चीजें नॉर्मल हो रही हैं तो सिनेमा हॉल्स मूवी लवर्स को थिएटर्स तक लाने के लिए ऐसा फैसला किया है।

​​​​​​​
सिनेमा हॉल के बाहर से टिकट आपको मात्र 75 रुपए में मिलेगा और ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट खरीदने पर आपको जीएसटी के साथ इंटरनेट फीस का चार्ज भी देना होगा। रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है और ऐसे में आप इस फिल्म को 75 रुपए में देख सकते हैं।