मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

मुकेश खन्ना के बयान से मच गया बवाल, कोई लड़की कहे सेक्स करना चाहती हूं, तो..

प्रकाशित: Aug 10, 2022 18:43रिपोर्ट: Navtej TV

मुकेश खन्ना हमेशा अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते है और इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके कारण बवाल मच गया है। मुकेश खन्ना ने लड़कियों के बारे में विवादित बयान दिया है जिसको लेकर ट्रोलिंग हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें मुकेश खन्ना यह कहते हुए दिख रहे है कि कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की लड़की नहीं है, वह धंधा कर रही है। इस प्रकार की बात सभ्य समाज की लड़की नहीं करती है।

​​​​​​​

अगर कोई करें तो वह सभ्य समाज की नहीं है वो उसका धंधा है और आप उससे दूर रहे तो अच्छा होगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मुकेश खन्ना ने कहा सोशल मीडिया पर रैकट चल रहा है जहां लड़कियों की प्रोफाइल से मैसेज आता है फिर आपको ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसे मैसेज सभी लोगों के पास आते हैं और ऐसा करने वाली लड़किया है तो वह हमारे समाज के लिए बहुत बूरा है।